मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पर्वतिया टोला निवासी ज्ञाती देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पुलिस घायल महिला के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस को दिये गये बयान में ज्ञांति देवी ने बताया है कि वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी क्रम में गांव के ही चितरंजन कुमार, दीपक पटेल, मोहन प्रसाद महिला के दरवाजे के सामने नाली खोदने लगे। सभी कुदाल व लाठी लिये हुये थे। जब महिला नाली खोदने से मना किया तो उसेके साथ गाली गलौज किया जाने लगा। इसी क्रम में आरोपी एक राय होकर महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि इस क्रम में महिला अद्ध्र्र्नग्न हो गई। परिजनो ने उसे इलाज के लिये जीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment