चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल के साथ मंगलवार को हुई बैठक में डीएम राजेश मीणा ने जिले में सप्ताह के तीन दिन दुकानें खोलने की सहमति जताई। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बेकरी और मिठाई दुकान को छोड़ कर सभी दुकानें सुबह 10 से शाम 05 बजे तक खोलने पर सहमति जताई।
सभी दुकानदारों को सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए ग्राहकों को सामग्री उपलब्ध कराने की बात डीएम ने कही। चैंबर सदस्य ने बताया कि डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में दुकान में 05 आदमी से ज्यादा लोग एक साथ नहीं रहेंगे।
इस संबंध में डीएम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, परंतु देर शाम तक मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त रहने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। बैठक में एसपी लिपि सिंह, एडीएम विद्यानंद सिंह, सिविल सर्जन डा.पुरूषोत्तम कुमार, एसडीओ खगेशचंद्र झा, एएसपी हरिशंकर कुमार, चैंबर अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, सचिव मनोज जैन सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق