कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के सहायतार्थ भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पीपीई किट, ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सामग्री प्रदान किया गया। भारतीय स्टेट बैंक सहरसा के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा यह सामग्री सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार को दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि इन सामग्रियों का वितरण स्वास्थ्य कर्मियों के बीच करेंगे। इसके अलावा बैंक कर्मियों द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार बरियार के नेतृत्व में आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही बैंक कर्मियों द्वारा सभी लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व कोरोना से बचाव के तरीके के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रशासन धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक विवेकानंद ठाकुर, उप शाखा प्रबंधक सहित मुख्य शाखा के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
शिक्षकों को मिले भोजन और अल्पाहार की राशि
सहरसा | पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने डीएम, डीईआे व स्थापना डीपीओ को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों के लिए घोषित भत्ता नहीं मिलने की शिकायत की है। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने कहा है कि क्वारेंटाइन सेंटरों पर कार्यरत शिक्षकों को प्रतिदिन 100 रुपए अल्पाहार एवं 250 रुपए भोजन के लिए नकद भुगतान करने का प्रावधान है। लेकिन जिला अंतर्गत संचालित किसी भी क्वारेंटाइन सेंटर पर शिक्षकों को अल्पाहार एवं भोजन के लिए यह राशि नहीं दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेट बैंक की ओर से प्रदान की गई सुरक्षात्मक किट।

Post a Comment