लॉकडाउन की इस कठिन परिस्थिति ने कई लोगों को बेरोजगारी के कगार पर छोड़ दिया है। लॉकडाउन के शर्तों को लेकर कई लोग अपने पूर्व का धंधा छोड़कर फल और सब्जी का व्यापार करना शुरू कर दिया है। शादी विवाह से जुड़े व्यवसायी प्रिंटिंग प्रेस, टेंट, बैंड, हलवाई, फुलमाला के कारोबारी अन्य विकल्प की तलाश कर रहे हैं। शहर के प्रिंटिंग प्रेस संचालक राजेश रत्न ने बताया कि बहुत आश लगाकर बैठे थे कि लॉकडाउन में ढील मिलेगी और अपना व्यवसाय फिर से शुरू करेंगे। लेकिन, लॉकडाउन में लगातार हो रही विस्तार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मसाला का व्यवसाय शुरू किया है। हल्दी, मिर्चा, धनिया, लहसुन आदि का दुकान शुरू कर किसी तरह परिवार की गाड़ी चलाने की काेशिश की जा रही है। थाना रोड में संचालित शादी कार्ड के थोक विक्रेता अजय ने बताया कि लाखों रुपए के शादी कार्ड और कैलेंडर मंगवाए थे। कोरोना संकट के कारण लाखों का नुकसान हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिवहर में कार्ड की दुकान में मशाला बेचते दुकानदार।

Post a Comment