सहाजितपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में ईंट चिमनी कारोबारी से देसी कट्टे के बल पर नगदी छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय अभिषेक राज उर्फ सतीश ठाकुर ने बताया है कि ईंट चिमनी का व्यवसायी है। जहां से बनियापुर जा रहा था।
जब कोयला सप्लायर्स को डेढ़ लाख रुपया देने जा रहा था जैसे ही बंगाली पट्टी से आगे बढ़ा तब राणा प्रताप सिंह, विजय सिंह, भीखम सिंह ,शिवाधार सिंह सभी बंगाली पट्टी निवासी ने घेर कनपट्टी पर कट्टा के बट से मारा। वहीं अन्य आरोपितों ने मारपीट कर पाकेट से नगदी निकाल लिए और वहीं जान मारने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
बनियापुर में जेसीबी से नहर की खोदाई के विरोध पर हथियार दिखा मारपीट कर जेवर छीना
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव में जेसीबी से नहर खोदाई का विरोध करने पर राइफल कट्टे ग्रेनेड के बल पर मारपीट करने,घर पर तोड़फोड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में राणाप्रताप सिंह ने बताया है कि हम ग्रामीणाें के साथ बैठे थे तभी रात्रि में जेसीबी से नहर पर मिटटी खोदाई की आवाज आई जहां हम चार साथियों के साथ जाकर कहे कि पहले साइफन नीचे बनाकर दिन में काम कराइए ।इसी बात पर गुलाब ठाकुर बीडीसी सदस्य के द्वारा फोन कर एक दर्जन भर असमाजिक तत्वों जो असलहे से लैस थे गुलाब ठाकुर के कहने पर मारपीट कर काफी नुकसान किए। साथ में मां के साथ दुर्व्यवहार कर आभूषण छिन लिए। इस मामले में 9 लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment