राजकीय पॉलिटेक्निक छात्र संघ ने कॉलेज में व्याप्त खामियों को लेकर अपने घरों में एक दिवसीय उपवास रखा है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी छात्रों ने पांच सूत्री मांग को लेकर रखा उपवास। प्राचार्य महोदय ने टेक्निकल बोर्ड को खुश करने के लिए झूठे दावा किया कि हमने सभी छात्रों के 95 प्रतिशत सिलेबस को पूरा किया है।
जो कि पूर्णता गलत एवं छात्रों के भविष्य के खिलाफ खिलवाड़ है। छात्रों ने कहा कि 55 परसेंट छात्रों के पास मल्टीमीडिया मोबाइल नहीं है फिर छात्र किस प्रकार से पढ़ाई करेंगे, पूर्णिया पॉलिटेक्निक के प्राचार्य की ओर से दावा किया जाता है कि 95 परसेंट सिलेबस को पूरा कर दिया गया है।
इस झूठे वादे की जांच उच्च स्तरीय हो एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, कॉलेज प्रशासन की ओर से हेल्पडेस्क नंबर लॉंच नहीं किया गया है, किसी भी छात्र को परेशानी हो तो कॉलेज प्रशासन तक अपनी आवाज कैसे पहुंचाएंगे, कॉलेज प्रशासन की ओर से किसी भी छात्र को संबंधित किताबें उपलब्ध कराई जाए, बालक एवं बालिका छात्रावास जो वर्षों से बंद पड़ा हुआ है उसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
छात्र संघ टेक्निकल बोर्ड के सचिव व डायरेक्टर से मांग करती है कि अपने विशेष टीम को पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज भेज कर उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करवाया जाए। बोर्ड को गुमराह करने तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। अनशन में मुख्य रूप से अवधेश कुमार, अमन आनंद, निशांत कुमार, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, हरि किशोर कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार, साजन कुमार, राजवीर कुमार ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment