चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित ताराखार गांव के पास से पुलिस ने लावारिस अवस्था में खड़े एक महिन्द्रा जायलो वाहन को जब्त किया है। जब्त किया गया वाहन पश्चिम बंगाल का है। पुलिस उक्त वाहन की जांच कर रही है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई कि काफी देर से सड़क पर एक जायलो कार लावारिस अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अबतक यह पता नहीं चल सका है कि उक्त वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसपर सवार लोग कौन थे और कहां है। इस सबंध में चन्द्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment