जिले में सोमवार से प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े किताब दुकान, चश्मा दुकान और नेत्र रोग अस्पताल खुलेंगे। शनिवार को समीक्षा बैठक करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किताब दुकान, चश्मा दुकान और नेत्र रोग अस्पताल खोलने का निर्देश दिया है।
यह आदेश पटना प्रमंडल के सभी छह जिले पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में लागू होगा। दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का अनुपालन करना अनिवार्य है। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त के अन्य निर्देश
अब सभी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा, पाठ्यपुस्तकों की दुकानें भी खुलेंगी।
सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराने की जिम्मेवारी दुकानदार की होगी।
दानापुर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق