पिपरिया बीईओ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले प्रखंड शिक्षक पर अनुशासनिक कार्रवाई को बीईओ ने स्थापना डीपीओ का पत्र भेजा है। बीईओ ने कहा कि प्रखंड शिक्षक निलेश कुमार ने उनके साथ केआरके हाई स्कूल मूल्यांकन केन्द्र पर दुर्व्यवहार किया। केन्द्र में अवैध तरीके से प्रवेश किया। मूल्यांकन निदेशक एवं वहां मौजूद कर्मियों के सामने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जबरन मूल्यांकन केन्द्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। केन्द्र पर लगे सीसीटीवी वीडिया फुटेज का अवलोकन किया जा सकता है। बीईओ ने डीपीओ स्थापना से दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक निलेश कुमार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق