रविवार की देर शाम बरियारपुर तीनबटिया चौक पर कश्मीर से प्राइवेट बस से भागलपुर एवं बांका आ रहे 20 प्रवासियों को छोड़कर चालक वापस लौट गया। ऐसे में सभी प्रवासी तीनबटिया चौक पर भटकते देखे गए। प्रवासी सौरभ कुमार, मिथुन कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार जो भागलपुर एवं बांका जिला के हैं ने बताया कि 40 व्यक्ति एक बस से जम्मू कश्मीर के कठुआ जिला से भागलपुर एवं बांका के लिए निकले थे।

कश्मीर से ही बस को भागलपुर एवं बांका जिला तक पहुंचाने के लिए एक लाख 40 हजार किराया दिया गया था। उक्त बस में खगड़िया, बेगूसराय के अलावे भागलपुर एवं बांका के कुल 40 व्यक्ति सवार थे। मुंगेर होते हुए भागलपुर जाने के क्रम में बस चालक ने बरियारपुर तीनबटिया चौक पर सब को उतार दिया।

प्रवासियों ने बताया कि उन लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। प्रवासियों को देख थानाध्यक्ष ने पूछताछ की। फिर नाश्ता कराया। उसके बाद गृह जिला भेजने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The bus driver left the migrants midway

Post a Comment