महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा बाजार से खरीदारी कर बुधवार की शाम घर वापस लौट रहे महिषी निवासी गुड्ड कुमार व सपना कुमारी के साथ तेघरा गांव के ही दिलखुश पासवान एवं सत्यनारायण पासवान ने लोहे की रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जख्मी के पीछे आ रही गुड्ड की मां राधा देवी व चाची मिलन देवी जब बचाव का प्रयास की तो हमलावरों के संबंधियों ने उन्हें भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सभी जख्मी का इलाज महिषी पीएचसी में किया जा रहा है। इस संबंध में गुड्ड के पिता मोहन पासवान ने महिषी थाना में आवेदन देकर कहा कि सभी जख्मी आवश्यक समान के लिए बलुआहा बाजार गये थे। समान खरीदकर घर वापस आने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق