थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत के अगहरा स्थित गुहिया आहार से पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान तहबला अगहरा निवासी बनारसी यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गुहिया आहर में पानी में तैरती हुई लाश मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई मृत्युंजय कुमार पंडित सीआईएटी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पानी से बाहर निकाला। लाश के दोनों हाथ पीछे से बंधे थे। लाश के गले के पास छिद्र था व शरीर की चमड़ी जली हुई थी जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी नुकीले हथियार से व तेजाब डालकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई जवाहर यादव व भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि मृतक मंगलवार शाम से में खाना खाकर निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। बुधवार को भी उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह उसकी लाश बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि वे लोग चार भाई है। मृतक पटना में ऑटो चलाया करता था।
मामले की हो रही है जांच
अगहरा स्थित गुहिया आहार से मृतक बनारसी यादव की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, सोनो
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق