देश के अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराने की समुचित व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव,बिहार सरकार ने जिलाधिकारी को ए-रेड जोन से आए हुए सभी प्रवासियों को प्रखंडस्तरीय क्वारेंटाइन कैंप में रखने और अन्य प्रवासी मजदूरों को पंचायत या ग्रामीण स्तर के कैंप में रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 47 हजार 632 लोगों के रहने के लिए 472 प्रखंड से लेकर पंचायत और ग्राम स्तरीय क्वारेंटाइन कैंप बनाया गया था। वर्तमान में जिले में 40 हजार 876 अप्रवासी मजदूर कैंपों में रह रहे हैं।जिसमें से 10631 लोग ए-रेड जोन से आए हुए हैं।प्रशासन के द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों को खाने-पीने की सुविधा के साथ-साथ डिग्निटी किट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मेडिकल की टीम सभी कैम्पों में नियमित जांच कर रही है। इसके अलावा लाभुकों को सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए उनका आधार नंबर, बैंक अकाउंट और फोटो लिया जा रहा है।उच्च अधिकारियों की टीम लगातार कैम्प का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों के समस्या का समाधान कर रही है।वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसपी विशाल शर्मा, उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, अपर समाहर्ता मो. तरीक इकबाल, सिविल सर्जन, प्रभारी आपदा प्रभारी और अन्य कोषांग के अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keep migrant coming from Red Zone in block level quarantine, medical team should do regular checkup

Post a Comment