मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश के रेड जोन से बिहार आने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर टेस्टिंग का आदेश दिया है।
शुक्रवार को संक्रमण से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में विदेशों से भी जो लोग आएंगे, उनकी भी कोविड-19 प्रोटोकॉल के हिसाब से टेस्टिंग और क्वारेंटाइन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंनेजिलों में तैनात अधिकारियों को तमाम जनप्रतिनिधियों से समन्वय करके लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को कहा कि प्रखंड क्वारेंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों की संख्या के अनुपात में वहां किचेन की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि समय पर लोगों को भोजन मिले।
आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहनी चाहिए। कोरोना संक्रमितों की काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के साथ पूरी कार्ययोजना बनाकर रैंडम टेस्टिंग की व्यवस्था में तेजी लाए। सभी जिलों में टेस्टिंग के लिए ट्रू-नैट किट्स की उपलब्धता जल्द से जल्द करा ली जाए। जिससे जांच की संख्या बढ़ाई जा सके।

क्वारेंटाइन सेंटर में सुविधा बढ़ाएं

  • प्रखंड क्वारेंटाइन केन्द्रों में रह रहे लोगों की संख्या के अनुपात में किचेन की संख्या बढ़ाएं ताकि समय पर भोजन मिले
  • क्वारेंटाइन केन्द्रों रहने वालों की संख्या के अनुपात में शौचालय और स्नानागार की पर्याप्त व्यवस्था हो, वहां पानी, बिजली और साफ-सफाई का रहे पूरा इंतजाम
  • प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था का जिले के वरीय अधिकारी नियमित निरीक्षण करें
  • आपदा प्रबंधन की एसओपी के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं
  • कोरोना संक्रमण के इलाज के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज की व्यवस्था की भी हो सघन मॉनिटरिंग


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को कहा कि प्रखंड क्वारेंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों की संख्या के अनुपात में वहां किचेन की संख्या बढ़ाई जाए।

Post a Comment