नक्सल प्रभावित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी पंचायत के बौथा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 215वीं बटालियन व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देश पर की। इस बाबत 215वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार ने बताया कि कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को बौथा में सर्च अभियान चलाया गया।

इस दौरान नसीम मियां के घर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर दो देसी हथियार के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने नसीम व उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियान में एफ/215वीं बटालियन

सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार, कैंप कमांडर निरीक्षक जीडी शांतनु कुमार नायक, चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान शामिल थे। वहीं मौके पर एसपी अभियान सुधांशु कुमार, एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन भी पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inauguration of mini gun factory, father and son arrested with semi-manufactured goods

Post a Comment