थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव के सरेह में स्थित पोखर में शुक्रवार को स्नान करने गयी एक बच्ची की मौत डूबने से हो गयी है। मृतक बच्ची पिड़ारी गांव निवासी रूपा मांझी की 10 वर्षीय पुत्री नन्दनी कुमारी थी। वह गांव के बच्चों के साथ पोखर मे स्नान करने गयी थी। इसी दौरान वह पोखर के गहरे पानी में चली गई, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। इधर मृतक के पिता रुपा माझी चिमनी भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए आदापुर थाना क्षेत्र के किसी चिमनी पर ईंट बनाने गया हुआ है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पोखर में जेसीबी मशीन से मिट्टी काटा गया था। इसके कारण वह गहरा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिड़ारी पोखर में डूबने से मृत बच्ची के रोते-बिलखते परिजन।

Post a Comment