मगध मेडिकल थाना के गुलनी में हुए दीपक हत्याकांड में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस कांड में फरार चल रहे आठ अभियुक्तों के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट से अरेस्ट वारंट लिया गया। अरेस्ट वारंट निर्गत होने के बाद मेडिकल पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। मुख्य अभियुक्त गुडडु सिंह, मुकेश सिंह समेत आठ के खिलाफ वारंट लिया गया है।
बताया जा रहा कि बीते अप्रैल माह में गुलनी के दीपक कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। घटना के बाद संलिप्त अपराधी भाग निकले थे। मामले को लेकर मेडिकल थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें नौ को नामजद तथा अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। शुक्रवार को अरेस्ट वारंट मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज किया है। मगध मेडिकल थाना के थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने कहा कि फरार आठ अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق