सदर प्रखंड के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बरूआरी में कार्यरत कार्यालय सहायक सह कैशियर सावन कुमार गोंद की रविवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शाखा में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां शाखा के प्रबंधक, क्षेत्र के सभी यूबीजीबी सीएसपी संचालक एवं ग्रामीणों ने सावन कुमार गोंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
उनके मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सावन कुमार गोंद अक्टूबर 2014 को इस शाखा में कार्यालय सहायक के पद पर अपना योगदान दिए थे। जो वर्तमान में कार्यालय सहायक सह कैशियर का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि बीते 23 मार्च को कार्य करने के बाद सावन अपने घर पटना जिला चले गए। जहां से 10 मई को बाइक से शाखा में योगदान देने के लिए आ रहे थे। जिस क्रम में मुजफ्फरपुर स्थित गाय घाट के निकट बाइक अनियंत्रित होने से गिर गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सावन को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर यूबीजीबी सुखपुर के शाखा प्रबंधक शिशिर द्विवेदी, बीरबल कुमार साह, वकील कुमार साह, दिलीप कुमार सिंह, रत्नेश्वर लाल दास, परमेश्वरी चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लौकहा में श्रद्धांजलि देते शाखा प्रबंधक व अन्य।

Post a Comment