बाइक शो रूम में सीसीटीवी कैमरा के तार को क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोरों के द्वारा वाहन से संबंधित पार्ट्स की चोरी कर ली गई। घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहजाना गांव के पास स्थित होंडा शोरूम का हे। शोरूम के कर्मी जितेश कुमार ने चोरी के संबंध में थाना में आवेदन देते हुए बताया कि होन्डा शो रूम के पीछे साइड के दीवार में लगे वेंटिलेटर को तोड़ कर चोर शो रूम में प्रवेश कर लॉकर में रखा दो लाख 20 हजार रुपया तथा 48 पीस चांदी का सिक्का, चार बैटरी, तीन चेन स्पोकेट चुरा लिया। वहीं चोर ने शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह जब शोरूम खोल कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि पीछे के साइड में दीवार का वेंटीलेटर टूटा हुआ है और लॉकर भी टूटा हुआ जिसमें रखे नगदी एवं चांदी का सिक्का गायब है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय मुहल्ले वासियों को देने के बाद चोरी होने की जानकारी मालिक को भी दी गई। जिसके बाद मालिक के द्वारा पुलिस को सूचना दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment