अंचल कार्यालय में तैनात दो अंचल गार्ड ड्यूटी के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए। दोनों ने एक दूसरे पर राइफल भी तान दिया। घटना मंगलवार की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार अंचल गार्ड में तैनात जवान राजकिशोर श्रीवास्तव ने भनु दास को किसी पदाधिकारी के साथ क्षेत्र में जाने के लिए कहा। लेकिन यह धनेश दास को नागवार गुजरा और पूर्व की बातों से नाराज दोनों जवान आपस में उलझ गये। उलझने के दौरान भनु दास ने राज किशोर श्रीवास्तव को दो चार डंडे लगा दिया।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों अंचल गार्ड एक दूसरे पर राइफल भी तान दिया। जवान भनु दास का आरोप है कि राज किशोर श्रीवास्तव हमेशा उससे अभद्र बातों का प्रयोग करते हैं। वहीं, गार्ड राज किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि जवान भनु दास ड्यूटी के संबंध में बात करने पर अनसुनी कर देते हैं। घटना की जानकारी सीओ अनिल भूषण को मिली। उन्होंने मैनाटांड़ पुलिस को फोन किया। सीओ अनिल भूषण और थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने समझा-बुझाकर दोनों जवानों को अलग अलग किया। वहीं, सीओ अनिल भूषण ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को उलझना एक गंभीर विषय है। कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق