मानसून आने के साथ ही गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 48 घंटे में दीघा घाट पर 46 सेंटीमीटर व गांधी घाट पर 45 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। शनिवार को दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 44.44 मीटर और गांधी घाट पर 44.02 मीटर मापा गया है।
18 जून को दीघा घाट पर 43.98 मीटर, गांधी घाट पर 43.57 मीटर था। दीघा घाट पर खतरा का निशान 50.45 मीटर, गांधी घाट पर 48.60 मीटर है। जबकि गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर 15 जून 2019 को 42.46 मीटर और 29 जून 2019 काे 43.07 मीटर था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment