पीएमसीएच में सात डॉक्टर और एक टेक्नीशियन भी कोरोना संक्रमित हो गया है। सात डॉक्टरों में पांच जूनियर डॉक्टर गाइनी विभाग की है और अस्पताल कैंपस के हॉस्टल में रहती हैं। वहीं एक 54 साल के सीनियर डॉक्टर हैं जो कंकड़बाग में रहते हैं। एक 25 साल के जूनियर डॉक्टर हैं जो अस्पताल के पीजी हॉस्टल में रहते हैं। वहीं 32 साल का टेक्नीशियन सरिस्ताबाद में रहता है।

इनके पॉजिटिव आने से गाइनी, एनेस्थेसिया और क्लिनिकल पैथोलॉजी विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। इनके संक्रमण चेन का पता नहीं चल पाया है। हालांकि सभी संक्रमित डॉक्टरों ने एक स्वर में कहा- हम जल्द ठीक होकर फिर मरीजों की सेवा के लिए वापस आएंगे। इन सात को मिलाकर पटना में रविवार को 31 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं राज्य में 162 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 7665 हो गई।

प्रदेश में पासपोर्ट अधिकारी समेत 5 मौतें, अब तक 55 जानें गईं

काेराेना से रविवार काे बिहार में पांच माैतें हुईं। दाे बेगूसराय, एक पटना, एक जहानाबाद और एक गया के मरीज की जान गई है। पटना एम्स में दिल्ली के पासपाेर्ट अफसर विनय कुमार और जक्कनपुर थाने के हाेमगार्ड जवान बिंदा यादव की माैत हाे गई। 44 साल के विनय जहानाबाद के मखदूमपुर के शीमेला गांव के थे। वहीं 51 साल के बिंदा मसाैढ़ी के खरजामा गांव के थे। पटना के पहले जवान की काेराेना से माैत हाे गई। विनय हार्ट पेशेंट थे अाैर 13 जून काे एम्स में भर्ती हुए थे। 15 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। बिंदा शुगर के मरीज थे। वे 10 काे एम्स में भर्ती हुए।

12 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। इस तरह एम्स में पिछले 90 घंटाें में काेराेना से पांच मरीजाें की माैत हाे गई। बिंदा की माैत के साथ ही पटना जिले में काेराेना से मरने वालाें की तादाद 3 हाे गई। वहीं बेगूसराय में कोरोना से रविवार को दो और मरीज की मौत हो गई। इनमें एक पोखरिया मोहल्ले की 65 वर्षीय महिला है। उसकी मौत एनएमसीएच पटना में हो गई है। दूसरा मृतक बलिया प्रखंड का था। डीएम ने बताया कि उसकी मौत शनिवार की सुबह ही बेगूसराय के निजी क्लिनिक में हो गई थी। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

162 नए संक्रमित, 264 और अस्पताल से डिस्चार्ज हुए
प्रदेश में रविवार को 264 और मरीज ठीक हुए। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 5631 हो गई है। यह कुल संक्रमिताें का 74 फीसदी है। यानी राष्ट्रीय रिकवरी रेट से 18.5 फीसदी अधिक। मरीजाें के स्वस्थ हाेने का राष्ट्रीय औसत 55.5 फीसदी है। रविवार को बांका में 9, भागलपुर में 11, भोजपुर में 7, दरभंगा में 33, जहानाबाद में 3, किशनगंज में 3, मधेपुरा में 2, मुंगेर में 2, नालंदा में 2, नवादा में 3, रोहतास में 7, समस्तीपुर में 18, सीवान में 10, वैशाली में 1, पश्चिमी चंपारण में 1, जहानाबाद में 2, कटिहार में 6, मधुबनी में 12, पूर्णिया में 7 और सीतामढ़ी में 8 नए मरीज मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेगूसराय में कोरोना से रविवार को दो और मरीज की मौत हो गई।

Post a Comment