पातेपुर थाना क्षेत्र के नौआचक गांव में सीएसपी संचालक से लूट के दौरान गोली लगने से घायल स्थानीय ग्रामीण मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सुन स्थानीय विधायक प्रेमा चौधरी रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
इस दौरान विधायक प्रेमा चौधरी ने निजी कोष से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों थाना क्षेत्र के नौआचक गांव में सीएसपी संचालक से लूट के दौरान अपराधियों की गोली से महेश पासवान नामक एवं मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पातेपुर विधायक प्रेमा चौधरी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपने निजी कोष से दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
इस दौरान विधायक प्रेमा चौधरी ने पातेपुर बीडीओ डॉ. संदीप कुमार से मृतक के परिजन को अविलंब पीएम आवास योजना का लाभ एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि दिलाने की बात कही। साथ ही पुलिस प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीएसपी संचालक को लूटने में असफल अपराधियों ने भागने के दौरान फायरिंग की थी। इस घटना में महेश पासवान अपराधियों की गोली का शिकार हो गया था। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। इस मौके पर रामचंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, मो. मुमताज सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment