वन विभाग जिले में 20 जुलाई से चलंत वाहन के द्वारा पौधे की बिक्री करेगा। इस दौरान लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 10 रुपए प्रति पौधे की दर से पौधा खरीद सकते हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा व रेंजर प्रमोद रंजन सहाय ने बताया कि इस दौरान कृषक महाेगनी, गम्हार, अर्जुन, एकेशिया, सागवान, शीशम, यूकेलिप्टस, जरहुल, कदम समेत अन्य फलदार पौधे खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि चलंत वाहन प्रत्येक प्रखंड में जाएगा तथा मांग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पौधे की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव, घर तथा कृषकों के लिए पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए बैनर, ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ पिकअप वाहन क्षेत्र में जाएगा। उन्होंने बताया कि जो किसान व कृषक पौधे की खरीदारी करना चाहते हैं, वे पहचान पत्र दिखाकर अधिकतम पांच पौधों की खरीदारी कर सकते हैं। स्पष्ट किया कि बिना मासक पहने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति को पौधा नहीं दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق