भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव स्थित एक किराना दुकान में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत हज़ारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। दुकान में चोरी कर लिए जाने के संबंध में भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव निवासी पिंटू साह पिता स्वर्गीय राम जी साह ने रविवार को सदर थाना भभुआ आकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। थाने को दिए आवेदन में दुकानदार पिंटू साह ने कहा है कि मैंने गांव में कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास एक किराना दुकान किया है।
प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से होते हुए कुछ अज्ञात चोरों ने मेरी दुकान में चोरी कर ली है। चोरी में 20 हज़ार नकद और लगभग 10 हज़ार रुपए कीमत का सामान चला गया है। उसने कहा है कि मैं एक अत्यंत निर्धन आदमी हूं। यही दुकान मेरे परिवार का एकमात्र जीविकोपार्जन का सहारा है।थाना पुलिस को आवेदन देकर पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों को पकड़ने और सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment