

भाजपा दफ्तर में कोरोना ने कहर ढा दिया है। यहां एक साथ 24 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। इनमें संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा भाजपा के पांच प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा दफ्तर काे तत्काल बंद कर दिया गया है और उसे सेनीटाइज कराया जा रहा है। कोरोनाग्रस्त लोग होम कोरेंटाइन में चले गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 110 लोगों की जांच हुई।
जिसमें सिर्फ पार्टी पदाधिकारी ही नहीं बल्कि कुछ स्टाफ, सुरक्षाकर्मी, आसपास के सफाईकर्मी और अन्य लोग भी थे। इनमें 24 लोग ए-सिम्प्टोमैटिक पाए गए। इनमें सिर्फ 5 लोग ही भाजपा के पदाधिकारी हैं। भाजपा में इस महीने कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए हैं। इसमें क्षेत्रीय बैठकों के अलावा कई और बैठकें, प्रेस काॅन्फ़्रेंस शामिल हैं। सभी 45 संगठन जिलों की बैठक भी लगातार पांच दिनों तक दो-दो, तीन-तीन शिफ्टों में आयोजित की गई।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी संक्रमित
कोरोना की जद में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी आ गए हैं। आमिर सुबहानी कोरोना पॉजिटिव पाएगए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार की देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारेंटाइन कर लिया है। वह किसी भी सरकारी फाइल को नहीं छू रहे हैं। घर में किसी से नहीं मिल रहे हैं। सुबहानी सामान्य प्रशासन विभाग के भी अपर मुख्य सचिव हैं। गृह विभाग का दफ्तर पटेल भवन में जबकि सामान्य प्रशासन का कार्यालय पुराना सचिवालय में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment