बिहार में ठनका से शनिवार को 30 लोगों की मौत हो गई। भोजपुर में सबसे ज्यादा 9 लोगों की मौत हुई। राज्य सरकार ने भी 23 की मौत की पुष्टि करते हुए सभी मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख मुआवजा का आदेश दिया है। इधर, पटना में शनिवार दाेपहर में करीब दाे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

इससे गली-माेहल्ले के साथ वीवीअाईपी इलाकों में भी पानी जमा हो गया। कई मंत्रियों के आवास में फिर पानी घुस गया। डीएम आवास के पास भी दो फीट पानी जमा हाे गया। शुक्र है कि नगर विकास विभाग और प्रशासन की सक्रियता से कई माेहल्लाें से पानी तेजी से निकल गया। शनिवार शाम 5 बजे तक राजधानी में 71.8 मिमी बारिश हुई। राजेंद्रनगर व कंकड़बाग में लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाइपास की दाेनाें तरफ के माेहल्लाें की हालत ताे पहले से ही बदतर थी। उनकी स्थिति अाैर बिगड़ गई है। घराें से निकलना मुश्किल हाे गया है। उधर, ठनका से सारण में 5, रोहतास में 4, पटना, कैमूर, जहानाबाद, औरंगाबाद व बक्सर में 2-2 और सहरसा में एक की जान चली गई।

आगे क्या :अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में होगी बारिश

राज्य में अगले 24 घंटे तक मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मोतिहारी में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश हुई। पटना, भोजपुर, वैशाली और नालंदा जिले में फिर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इधर, देश में :मुंबई में हाईटाइड से 15 फीट ऊंची लहरें

मुंबई | कई राज्यों में मानसून की बारिश के बीच मुंबई और उससे लगे इलाकों में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इस दौरान हाईटाइड भी आया जिससे मरीन ड्राइव समेत कई जगह समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठीं। उत्तर भारत के राज्यों के कई शहर सूखे रहे।

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के आवास के कैंपस में करीब तीन फीट पानी जमा हो गया। गाड़ियों के चक्के डूब गए। कृषि मंत्री प्रेम कुमार के आवास में भी करीब दो फीट पानी जमा हो गया। नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के भी गेट पर पानी लग गया। पानी निकालने के लिए निजी बोरिंग लगाई गई है। पथ निर्माण मंत्री के आवास में पिछले रविवार को हुई तेज बारिश के बाद भी जलजमाव हुआ था। इसे निकालने में करीब छह घंटे लगे थे। उधर, डीएम आवास के ठीक सामने गांधी मैदान के बाहर सड़क पर दो फीट से अधिक पानी जमा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ministers' houses submerged again, more than 2 feet of water near DM residence

Post a Comment