गोविंदपुर प्रखंड के दनियार गांव के पास 33 केवी का इंसुलेटर टूटने से तार गिर गया जिसके कारण बिजली बाधित कर दिया गया। हालांकि तार टूटने से किसी तरह की दुर्घटना नहीं घटी। बताया गया है कि मौसम में बदलाव रहने के कारण लगातार छिटपुट बारिश जगह जगह हो रही है। मंगलवार की सुबह धनियार भवनपुर इलाके तरफ काफी भीषण तेज बारिश हुई। बारिश में भी बिजली रहने के कारण इंसुलेटर फट कर गिर जाने से तार झूलने लगा। बिजली कर्मियों को सूचना देकर बिजली कटवाया ताकि किसी तरह की घटना ना घटे। बिजली की समस्या की जानकारी मिलते ही जेई सुजीत कुमार ने बिजली कर्मियों के साथ धनियार गांव पहुंचकर तार जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन बिजली की तार जोड़ने के बावजूद भी प्रखंड वासियों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह से 33 केवी का तार जोड़ने के बावजूद भी बिजली की समस्या दूर नहीं हो सका। बारिश के साथ साथ बिजली भी आंख मिचोली का काम कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो-चार दिनों से बिजली की समस्या लगातार हो रही है। कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या उत्पन्न होते ही बिजली कर्मियों के द्वारा ठीक कराया जा रहा है। बरसात का मौसम है लगातार बिजली की कड़कड़ाहट से स्पार्क होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है फिर भी यथासंभव कर्मियों से समस्या को दूर किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق