जिले के विभिन्न प्रखंडों के तीन प्रगतिशील किसानों को बेहतर गेहूं तथा आलू की पैदावार के लिए किसान श्री सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उक्त आशय की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक राजन बालन ने दी। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण यानी आत्मा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए इन किसानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसकी प्रतिलिपि निदेशक बामेती, बिहार तथा संयुक्त निदेशक शष्य, कोसी प्रमंडल सहरसा को भेज दिया गया है। प्रत्येक किसानों को 10 हजार रुपए की सम्मान की राशि भी दी जाएगी।
डीएओ बालन ने बताया कि पुरैनी प्रखंड के किसान रघुनंदन पोद्दार को गेहूं की उन्नत प्रभेद पायोनियर हाइब्रिड तथा ग्वालपाड़ा प्रखंड के किसान प्रभाष कुमार मिश्रा को गेहूं के उन्नत प्रभेद एचडी 3086 की बुआई कर बेहतर पैदावार करने के लिए यह सम्मान मिलेगा। वहीं पुरैनी के किसान विवेकानंद को आलू की प्रभेद पोखराज की रोपाई कर बेहतर पैदावार के लिए किसान श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment