कोरोना संक्रमित एक 65 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार को मौत हो गई। वे भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड के रहने वाले थे। उन्हें परिजन तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार को सदर अस्पताल ले आये। जहां से गया मेडिकल कालेज एन्ड हॉस्पिटल रेफर किये जाने के बाद एम्बुलेंस में ही वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय वृद्ध की वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में पिछले दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

घरवालों ने उन्हें लाकर भभुआ अपने आवास पर रखा था। शुक्रवार को जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई तब परिजन सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले आये। चिकित्सक उसे पटना भेजने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पुष्टि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment