जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत यूको बैंक, डीहा के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके सम्पर्क में आने वाले सात लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसकी पुष्टि करते करते एलडीएम सुभाष कुमार भगत ने बताया कि डीहा के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अरियरी मुख्यालय एवं डीहा गांव के बैंक को सील करते हुए सैनिटाइज कराया गया है। तीन दिनों के बाद पुन: बैंक का कार्य शुरू किया जायेगा।
वहीं, शाखा प्रबंधक कोरोनावायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद पावापुरी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य बैंक कर्मी भी कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं सोमवार को तीन लोगों को कोरोना से जंग जीतने पर समारोह आयोजित कर उसकी विदाई दीगयी है। बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी काफी सुधार आया है।
कोरोनावायरस के सामुदायिक स्तर पर बढ़ते संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरत रहे जिलेवासी
जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का मामला दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं, देश भी कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने में कोताही नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा जिले के शहरी इलाके समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन व बगैर मास्क पहने निकलने पर चेतावनी देते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है, लेकिन रोको-टोको अभियान भी निष्क्रिय दिख रहा है। जबकि, जिले में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट प्रतिदिन सामुदायिक स्तर से प्राप्त हो रहा है। वहीं, हर दिन मरीजों की संख्या में वृद्धि का ग्राफ ऊंचा होता जा रहा है। सरकार ने हाल में आदेश जारी कर इस रोग पर नियंत्रण के लिए कड़ा कानून बनाया है। इसके बावजूद लोग बेपरवाह होकर धड़ल्ले से सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क पहने घूम रहे हैं।
शहर में बगैर मास्क पहने यात्रियों से खचखच भरा चला रहा बस व ऑटो
शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि से बगैर मास्क पहने धड़ल्ले से बस, ऑटो व ई रिक्शा चालक अपनी वाहनों को चला रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन के द्वारा सख्त निर्देश दिया हैं कि बिना मास्क पहने यात्री को बस व ऑटो नहीं बैठना है। साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखना हैं। जबकि बस, ऑटो व ई रिक्शा चालक बगैर मास्क पहने यात्रियों को बैठाकर ले जा रही हैं।
मास्क नहीं पहने पर लग रहा 50 रुपया जुर्माना : सामुदायिक स्तर पर फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जिला के द्वारा पुरे जिले में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यदि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर निकलता है, तो पकड़े जाने पर उससे 50 रुपया जुर्माने की वसूली करने का प्रावधान है। इसके साथ प्रशासन के द्वारा 2 मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसके बावजूद भी अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
होटलों में नहीं रखा रहा हैं सोशल डिस्टेंस का ख्याल
विभिन्न स्थानों पर संचालित होटलों में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, लोग सोशल डिस्टेंस को भूलकर होटल में आराम से लजीज व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं, इसके साथ ही कोरोना का भरपूर आमंत्रण भी कर रहे हैं। होटल संचालक भी मास्क नहीं पहन रहे हैं।
नियमों का अनुपालन को लेकर बनाया गया है दल जिला प्रशासन के द्वारा बगैर मास्क पहने लोगों के निकलने और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने पर जुर्माना करने के लिए जांच दल का गठन हुआ है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंस के अनुपालन को लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया। जिसके लेकर पिछले 2 दिनों से जिला सहित प्रखंड क्षेत्रो में बगैर मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment