औरंगाबाद जिले में बुधवार तड़के तीन अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

हादसा नं. 1: मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठइया गांव के निकट बाइक सवार तीन युवक जा रहे थे तभी ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी वकील दास, अजय दास और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव में सड़क हादसे के बाद जुटे लोग।

हादसा नं. 2: नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध बस पड़ाव के निकट औरंगाबाद-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा गांव निवासी रामानुज सिंह और मिथिलेश सिंह के रूप में की गई है।

हादसा नं. 3: रिसियप थाना क्षेत्र में घेउरा गांव के निकट बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलौती गांव निवासी रविरंजन शर्मा और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव में सड़क हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई वे इस बाइक पर सवार थे।

Post a Comment