बीएयू के कुलपति डाॅ. अजय कुमार सिंह एवं कृषि सचिव डाॅ. एन श्रवण कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली के तहत माैसम के अनुकुल कृषि कार्यक्रम के तहत विभिन्न तकनीकी विकल्पाें की मदद से कृषि तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है। केवीके सबाैर ने गाेराडीह प्रखंड के लाेगाई, दामुचक, तरछा, कासीमपुर, सरैया, एवं सन्हाैला प्रखंड के सकरामा गांव का इसके लिए चयन किया है। केवीके ने तरछा एवं कासिमपुर में धान की सीधी बुआई, मेड़ पर मक्के की खेती, जल संरक्षण आदि काे माेबाइल के माध्यम से कुलपति, कृषि सचिव, निदेशक प्रसार शिक्षा सहित स्टेट लेवल के 36 पदाधिकारियाें ने जीवंत रूप में देखा।
वरीय वैज्ञानिक डाॅ. विनाेद कुमार ने खरीफ माैसम में किए जा रहे कार्याें के बारे में सचिव काे विस्तार से बताया। अब तक केवीके सबाैर के द्वारा 100 एकड़ किसानाें के खेत पर लेजर लैंड लेवलिंग किया जा चुका है। कार्यक्रम में डाॅ. हाेदा, डाॅ. एके माैर्या, इंजीनियर पंकज कुमार, डाॅ. आशीष चाैरसिया, अल्काज्याेति शर्मा भी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment