गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी (आप) का झाडू उठा लिया है। इसके साथ ही ‘आप’ ने अकाली दल (बादल) को झटका देते हुए फतेहगढ़ साहिब जिला के प्रमुख नेता अमरिंदर सिंह लिबड़ा का साथियों समेत पार्टी में स्वागत किया। भोआ विधानसभा हलके से संबंधित रिवॉल्युशनरी मार्कसिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रदेश खजांची लाल चंद कटरूचक्क ने भी झाड़ू पकड़ लिया है।

सांसद भगवंत मान ने कहा अनमोल गगन मान, अमरिंदर सिंह लिबड़ा व लाल चंद को रस्मी तौर पार्टी में शामिल किया है। मान ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाली आप पार्टी में अलग-अलग क्षेत्रों के साथ नामवर हस्तियां हिस्सा बन रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment