पूरब दिशा से आ रहे दाल लदा एक ट्रक एनएच-31 पर परमानंदपुर ढाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दाल की बोरियां आसपास गिर गया। घटना की जानकारी जैसे फैली आस-पास के गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर दाल को उठा कर ले जाने का प्रयास करने लगे। वहीं दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

लोगों की चर्चा को मानें तो इन दिनों एनएच पर बराबर लग रहे लम्बी जाम के कारण इस तरह की घटना घट जाती है। जाम में फंसे होने के कारण ट्रक चालक ना तो सफर तय कर पाता है और ना ही सही तरीके से आराम ही कर पाता है। यही कारण है कि जब रास्ता साफ मिला तो जल्द गंतव्य तक जाने की चालकों की मजबूरी बनी रहती है। ऐसे हालात में पलक झपक जाने का भी खतरा बना रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pulled truck overturns near Parmanandpur cabin, police rescued from looting

Post a Comment