कांग्रेसी जिलों और प्रखंडों में दौरा कर जीतने वाले उम्मीदवार की तलाश करेंगे। विरोधी दल के संभावित उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस के सबसे सुटेबल तीन कैंडिडेट की पहचान करेंगे। कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के 3 दर्जन और कैंपेन कमेटी के 6 दर्जन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बुधवार की बैठक में यह टास्क सौंपा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस को प्लान ए, बी और सी के तहत तैयारी करने का निर्देश दिया है। भाजपा कितनी सीटें अपनी सहयोगियों को दे रही है।

इस पर निगाह रखते हुए कांग्रेस को चुनावी तैयारी करनी है। प्लान ए में राजद के साथ सम्मानजनक सीटें, प्लान बी में अन्य दलों के साथ चुनाव की तैयारी और प्लान सी में अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प है। एक जिला में इलेक्शन कमेटी के एक और कैंपेन कमेटी के दो मेंबरों को जल्द जाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में शामिल मुख्य नेताओं में वीरेंद्र सिंह राठौर, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अखिलेश सिंह, तारिक अनवर, श्याम सुंदर धीरज, समीर सिंह, निखिल कुमार, अवधेश सिंह, अशोक कुमार, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडेय, संजीव सिंह, ललन कुमार गुंजन पटेल, चुन्नु सिंह शामिल थे।

तेजस्वी के साथ किया डिनर, कल मांझी के यहां टी पार्टी
कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के बाद रात में कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच कोई परेशानी नहीं है। आज राजद नेताओं से मिले और कल हम नेता जीतन राम मांझी से मिलेंगे। समन्वय समिति के संबंध में कहा कि हम अपने नेताओं अखिलेश सिंह, मदनमोहन झा, सदानंद सिंह के साथ यहां डिनर पर आए थे। कल मांझी के यहां टी पार्टी पर मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के 3 दर्जन और कैंपेन कमेटी के 6 दर्जन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बुधवार की बैठक में यह टास्क सौंपा।

Post a Comment