रजौली में एक अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी इसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के बाईपास चौक के समीप की है जहां बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार की अहले सुबह दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि जोगियामारण गांव के ऑटो चालक दरोगी यादव का पुत्र छोटू यादव ऑटो लेकर बायपास चौक की ओर जा रहा था । इसी दौरान कोडरमा की ओर जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दिया और ट्रक गड्ढे में पलट गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का प्रखच्चा उड़ गया। इससे ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जिसके बाद कुछ समय के लिए सड़क अवरुद्ध हो गया और थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी के निर्देश पर थाना के एएसआई गिरधारी साहनी ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق