बिहार के सुपौल जिले में कोसी और तिलयुगा नदी के जलस्तर में कमी के बाद भी तबाही झेल रहे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। जगह-जगह नदी की तेज धारा में सड़कें बह गई हैं। दर्जनों गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया है। जान हथेली में रखकर लोग खतरनाक सफर कर रहे हैं।
सुपौल के निर्मली प्रखंड मुख्यालय के जरौली गांव के पास निर्मली-जरौली सड़क मार्ग पर बन रहे पुल की एप्रोच रोड तिलयुगा नदी की तेज धारा में बह गई। अब लोग बांस डालकर उसपर जानलेवा सफर करने को विवश हैं। इस सफर के दौरान किसी का पैर फिसला तो वह करीब 30 फीट गहरे पानी में गिरकर बह सकता है।
कंटेंट: विष्णुगुप्ता
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment