नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के समीप चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया और देर रात ताला तोड़कर ज्वेलरी व नकदी आसानी से ले उड़े। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी के फुटेज में कैद बताया जा रहा है। जिसको पुलिस खंगाल रही है। हालांकि इस दौरान खोजी स्वान कुत्ते और दस्ता की भी मदद ली गयी लेकिन इसे फिलहाल कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली है। स्वान दस्ता पुलिस छानबीन कर रही है। अब पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से चोरों का पता लगाया जाएगा।

सुबह में लोगों ने देखा दुकान का टूटा ताला

शहर के व्यस्ततम मार्ग में जहां पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहती है उस इलाके में इतमिनान से चोरों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दिया है। शहर की बीपी फैन्सी ज्वेलर्स दुकान के मालिक बजरंगी सेठ को सुबह फोन पर चोरी की सूचना मिली।उन्होंने कहा कि रात 8 बजे दुकान बंद की थी। सुबह में उन्हें फोन कर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने दुकान पर आकर पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी।थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जांच टीमें बना दी गयी हैं और चोरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

चोरों के प्रयास के बाद भी नहीं टूटी तिजोरी:

पुलिस ने मौके पर पहूंच कर चोरी की घटना का मुआयना किया। दुकान के मुख्य ताला को किसी कटर के माध्यम से काट कर अंदर में मौजूद एक अन्य ताला को किसी राॅड के सहारे तोड़ दिया गया था। चोरों ने दुकान में मौजूद तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन किसी कारण कामयाब नहीं हो सके और वह सुरक्षित बच गई। शोकेस में चांदी के आभूषण सजा कर रखे गए थे वही चोर लेकर भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि फुटेज खंगाला जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves steal jewelery worth 1.5 lakh by breaking shutter

Post a Comment