काेराेना संक्रमण काे लेकर इस बार सरकार के आदेश से पूरे सावन माह में शिव मंदिर बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसके चलते सावन के दूसरे सोमवारी पर भी शहर के मंदिरों में सन्नटा पसरा रहा। पहली सोमवार जिले के मेंहदार व सोहागरा आदि प्रसिद्व मंदिरों में लोगों ने जाने की नाकाम कोशिश की। इस दौरान पुलिस का पहरा होने से लेाग दूसरी सोमवारी पर मंदिर जाने से बचे। इस कोरोना काल को देखते हुए पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि महामारी से बचने के लिए भक्त अपने-अपने घर में ही पूजा पाठ करे। एक मान्यता के अनुसार सावन मास भगवान शिव को अति प्रिय इसलिए भी है क्योंकि इस मास में सबसे अधिक वर्षा होती है।
जिससे पूरा सावन माह का माैसम सुहाना रहता है। इस मास में सोमवार का दिन भगवान शिव का अति प्रिय दिन माना जाता है। अतः सावन मास में सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत रखने और मंदिर जाकर शिवलिंग का रूद्र अभिषेक करने से भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए और विवाहित महिलाएं सुहाग की सलामती के लिए सावन के सोमवार का व्रत करती है। स्त्री पुरुष सभी को सावन के महीने में शिव की पूजा करने से मनवांछित लाभ मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment