मौलिक अधिकार पार्टी की बैठक रोहतास जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। लॉकडाउन के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं की काफी कम उपस्थिति रही। जो लोग उपस्थित थे उन्हें भी सामाजिक दूरी के साथ बैठाया गया। जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि अब बिहार विधान सभा का चुनाव में कम समय रह गया।

चुनाव को देखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा शुरू किया जाए। सभी लोग गांव-गांव जाकर पार्टी के सिद्धान्तों के बारे में जनता को बताये। साथ ही कोरोना सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें। बैठक में मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, जिला उपसचिव विजेंद्र कुमार, आदित्य विश्वकर्मा, कौशल्या देवी, सुनील कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment