उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के खाड़ा वार्ड संख्या- 12 स्थित सुखासनी पोखर के समीप शनिवार को 200 पाउच देसी महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि उदाकिशुनगंज पुलिस के एएसआई गणेश पासवान व बुधामा ओपी प्रभारी गंगाधर प्रसाद संयुक्त रूप से किसी अन्य केस की छानबीन में अचानक सुखासनी गांव पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर बाइक सवार तस्कर शराब से भरी बोरी को फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो सुखासनी बस्ती व आस-पास के रास्ते रोजाना शराब माफियाओं द्वारा शराब की तस्करी जारी है। पुलिस की नियमित गश्त नहीं हाेने से इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment