नौतन बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक के गार्ड ने बुजुर्ग महिला और उसके लड़के की पिटाई कर दी। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल महिला गीता देवी ने आवेदन देकर सेन्ट्रल बैंक मैनेजर रितेश कुमार सिंह से कार्रवाई करने की मांग की है। उसने बताया कि बुधवार को बैंक में पैसा निकालने के लिए काउंटर के पास लाइन में खड़ी थी।
तभी सेन्ट्रल बैंक का गार्ड वहां आया और हाथ मे लिए पानी से भरी बोतल से िसर और कनपटी पर मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आया तो देखा कि बैंक स्टाफ पानी पिला रहे हैं और बैंक स्टाफ गार्ड से उलझे हुए हैं। गिरने की खबर सुनकर नीचे से आए उसके बेटे ने गार्ड से पूछताछ की तो गार्ड ने उसे भी पीट दिया।
मारपीट में युवक जख्मी
अरंडा में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक घायल हो गया। घायल धर्मेन्द्र शर्मा का पुत्र प्रियांशु है। घटना के बारे में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं के बाद भिड़ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment