कोरोना संक्रमित होने के बाद से जदयू नेता डॉक्टर अजय आलोक होम क्वारैंटाइन में हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना और पूरे परिवार का कोरोना जांच कराने की सलाह दी है।

अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव मैं कोरोना पीड़ित हूं। आपने मेरा तो मजाक उड़ा दिया। तब्लीगी जमात और न जाने क्या-क्या कहा। डॉक्टर होने के नाते आपको एक सलाह देता हूं। आप बहुत लोगों से मिल रहे हैं, जो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मैं तो होम क्वारैंटाइन में हूं और अपना इलाज करा रहा हूं। आप अपना और पूरे परिवार का कोरोना जांच कराएं। क्योंकि, आपकी एक चूक से लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

भाजपा ने कहा-कोरोना पीड़ितों का मजाक उड़ाना छोड़ें, अपना जांच कराएं
भाजपा ने भी तेजस्वी से कोरोना जांच कराने को कहा है। पार्टी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी पिछले दिनों ऐसे लोगों से मिले हैं जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तेजस्वी लोगों से मिल रहे हैं, भीड़ जुटा रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराया है। तेजस्वी न सिर्फ राजद कार्यकर्ताओं बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। तेजस्वी को एक सलाह है कि कोरोना संक्रमितों का मजाक उड़ाना छोड़ दें और जिम्मेदार नागरिक की तरह कोरोना टेस्ट कराएं। रिपोर्ट लोगों के बीच सार्वजनिक करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जदयू नेता अजय आलोक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तेजस्वी ने उनपर तंज कसा था।

Post a Comment