पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जयनगर जा रही एक कार जमुई-सोनो मुख्य मार्ग एनएच 333ए के नरियाना पुल के समीप गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने एक की हालत को गंभीर बताया है।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी मो. फारुख सहित चार लोग जयनगर के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक कार पर सवार होकर वह जयनगर के लिए निकला था। लेकिन रविवार की सुबह जमुई-सोनो मुख्य मार्ग के नरियाना पुल के समीप चालक को नींद आ गई, नींद के कारण वह पुल के समीप बने गड्ढे में जा गिरा।

इस दुर्घटना में सवार मो. फारुख, मनोज सिंह, राजू दास सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायल को खैरा पुलिस की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल मनोज सिंह ने बताया कि जब यह दुर्घटना घटी तो कुछ लोग व मदद के लिए आए और मोबाइल ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment