कोरोना पॉजेटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन की टीम ने कुर्जी मोड़ स्थित रामप्रीत सिंह अपार्टमेंट को सील कर दिया है। वहीं, रविवार को गांधी मैदान स्थित बंसल टावर, पूर्वी पटेल नगर के रोड नंबर 11 स्थित मकान संख्या 57 एम और कंकड़बाग स्थित राजेश्वरी हॉस्पीटल के समीप कैलाश अपार्टमेंट को सील किया गया है। सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा कि चारों मुहल्लों में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
उधर, अनुमंडल प्रशासन ने सोमवार को तीन नए इलाकाें काे कंटेनमेंट जाेन घोषित कर सील कर दिया है। एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि मेहंदीगंज थाना के पास, हकीमगंज और मंशाराम अखाड़ा के पास के इलाके काे सील कर दिया गया है। मेहंदीगंज थाना प्रभारी लालमुनि दूबे को निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। इन इलाकों में संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर से निगम की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार निगम की ओर से दवा का छिड़काव अाैर सेनेटाइज करने का कार्य हुआ।
अशोक राजपथ में शहीद भगत सिंह चौक मोड़, खाजेकलां सब्जी मंडी, सदर गली मोड़, पश्चिम दरवाजा, बौली मोड़, शेरशाह पथ में आंबेडकर गोलंबर तक, महावीर घाट मोड़, सुदर्शन पथ में रानीपुर, नून के चौराहा समेत अन्य जगहों पर बांस बल्ला लगा कर घेराबंदी पहले से है। एसडीओ ने बताया कि डेढ़ दर्जन कंटेनमेंट जोन घोषित जगहों पर निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर कंटेनमेंट जोन और बढ़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق