प्रखंड के विभिन्न गांवों से राशन कार्ड से वंचित लोगों ने पहुंच कर नारदीगंज स्थित आपूर्ति कार्यालय में सोमवार को हंगामा किया।ग्रामीणों ने कई राशन कार्ड से वंचित तो कई राशन कार्ड धारी रहने पर भी राशन नहीं देने, अवैध वसूली और मनमानी पर आपूर्ति कार्यालय में हंगामा। उपस्थित लाभुकों ने एमओ व क्षेत्रीय डीलर का शिकायत किया। लाभुकों ने कार्यालय के समीप हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन अधिकारी नहीं रहने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

इस मौके पर राशन कार्ड से वंचित लाभुक सुमित्रा देवी, अनीता देवी, कालू देवी, शोभा देवी, खुशबू देवी ने कहा कि आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कर्मी ने हम लोगों से राशि लेने के बावजूद राशन कार्ड नहीं दिया। वही हम लोगों से अधिक राशि देने वाले लाभुकों का राशन कार्ड बन गया । राशन कार्ड धारियों ने उमा देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, मंजू देवी आदि लाभुकों ने बताया पिछले 6 माह से खाद्यान डीलर के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एमओ एहसान करीम ने बताया राशन कार्ड बनाने में राशि लेने की बात निराधार है। वैसे मामले की जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment