पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में फिर कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के कारण चार आपरेशन भी टालने पड़े। मंगलवार को पॉजिटिव आने पर क्वारेंटाइन रहने के लिए होटल में व्यवस्था करने और कोविड अस्पताल बनने पर उसके लिए मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) तैयार करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। सोमवार को भी जूनियर डॉक्टरों ने पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क और कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल में ही इलाज की व्यवस्था करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया था।

जूनियर डॉक्टरों की मंगलवार को फिर बैठक हुई और बैठक में इनकी मांगों को मान लिया गया। कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों के लिए मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) तैयार करने की मांग की गई है। मसलन, कोविड अस्पताल बनने पर जो डॉक्टर ड्यूटी करेंगे उनकी रहने की व्यवस्था कहां होगी। उन्हें कितने दिन ड्यूटी करनी होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 24 घंटे का समय मांगा है।
मरीज परेशान, इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. कुंदन सुमन ने बताया कि 24 घंटे के अंदर एसओपी तैयार करने के आश्वासन के बाद शाम छह बजे जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए। जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार करने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। खासकर इनके कार्य बहिष्कार से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दिन में सारे सीनियर डॉक्टर मौजूद थे। जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार करने पर सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी जाती है।

आइसोलेशन सेंटर के विरोध में घंटे भर हंगामा, जाम

दीघा के रामजीचक स्थित एक मध्य विद्यालय में आइसोलेशन सेंटर बनाने गए प्रशासन के लोगों को स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। जिला प्रशासन की टीम मंगलवार को रामजीचक स्थित मध्य विध्यालय में आईसोलेशन सेंटर बनाने गई थी। इस बात की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया और स्कूल के अंदर जाने से रोक दिया। स्थानीय महिला पुरुष सड़क पर उतर गए और जिला प्रशासन के इस कदम का विरोध करने लगे। लोगों ने मुहल्ले को जाने वाली सडक को जाम कर दिया। घंटे भर वहां लोगों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मध्यविद्यालय को आइसोलेशन सेंटर बनाने का विरोध।

Post a Comment