अपने बयानों और कार्यों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से काफी पीछे हैं। ट्विटर ही नहीं फेसबुक पर भी तेजप्रताप के फॉलोअर्स की संख्या तेजस्वी से काफी कम है। ऐसा नहीं है कि तेजप्रताप ट्विटर या फेसबुक पर एक्टिव नहीं रहते हैं। वे दिनभर में ट्विटर और फेसबुक पर एक या दो पोस्ट जरूर करते हैं।

वहीं, लालू प्रसाद की अगर बात करें तो ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या उनके दोनों बेटों से काफी ज्यादा है। तेजस्वी के जहां 24 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं लालू को 52 लाख लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर लालू से ज्यादा तेजस्वी के फॉलोअर्स हैं। राबड़ी देवी के फॉलोअर्स की संख्या अपने दोनों बेटों और लालू प्रसाद से काफी कम हैं। हालांकि, राबड़ी देवी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार ट्वीट कर सरकार पर सवाल खड़े करती हैं।

नाम ट्विटर फॉलोअर्स फेसबुक फॉलोअर्स
तेजस्वी प्रसाद यादव 2456314 1,447,094
तेज प्रताप यादव 690420 237,471
लालू प्रसाद यादव 5285796 1,051,890
राबड़ी देवी 112828 121829

कई बार अपने ही ट्वीट को डिलीट कर चुके हैं तेजप्रताप
तेजप्रताप सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर हैं लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि वे किसी मामले को लेकर ट्वीट करते हैं और जब बवाल होता है या फिर दबाव के चलते वे ट्वीट डिलीट कर देते हैं। पार्टी गाइडलाइन के खिलाफ कई बार जा चुके हैं। यही वजह है कि कई मौकों पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें तवज्जो नहीं देते। इसके ठीक उलट तेजस्वी अपने स्टैंड पर कायम रहते हैं और यही वजह है कि आम लोगों के साथ-साथ पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में तेजप्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी से काफी पीछे हैं।

Post a Comment