भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान के बाद अब भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी बगैर नाम लिए लोजपा पर हमला बोला है। उन्होंने चिराग पासवान को कटघरे में खड़ा किया है। जानू ने तेजस्वी को भी निशाना बनाया है।
रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दो राजनीतिक बच्चों में आत्मविश्वास की कमी है। उन्हें अपने वोटरों पर विश्वास नहीं रह गया है या फिर उनकी पार्टी को जनसमर्थन नहीं है। चुनाव नहीं कराने को लेकर इनके बयान पर टिप्पणी करते हुए ज्ञानू ने कहा कि लगता है इन्हें चुनाव आयोग और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रह गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment